वर्ष 2025 का अनागत भारती सम्मान डॉक्टर कुसुम चौधरी एवं श्री अभिनव दीक्षित को

 



लखनऊ, अनागत साहित्य संस्थान ने अनागत दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

अनागत संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर अजय प्रसून ने बताया कि आगामी 18 जनवरी को अनागत स्वर्ण शताब्दी समारोह का आयोजन सरस्वती अकादमी भरत नगर,सीतापुर रोड में किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त  कृतियों के आधार पर वरिष्ठ गजलकारा डॉक्टर कुसुम चौधरी एवं कवि अभिनव दीक्षित को अनागत भारती सम्मान, वरिष्ठ कवि राम दुलारे सिंह को अनागत रश्मि रथी सम्मान दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ शायर बसी खैराबादी को अनागत मार्तंड सम्मान, डॉक्टर स्वाति पांडेय को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान प्रदान किया जाएगा। श्री नवल किशोर त्रिपाठी को स्व.श्री सरोज कुमार द्विवेदी पितृ स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अनागत विधा पर उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रदेश स्तर पर कई दर्जन कवियों को अनागत स्वर्ण शताब्दी सम्मान प्रदान किया जाएगा।