अभिनेत्री मुनमुन चक्रवर्ती अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म 'बिजली का लट्टू' में आइटम सॉन्ग कर रही है। इस फिल्म का मुहूर्त और गणेश पूजन हो चुका है साथ ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश में हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक धीरू यादव और निर्माता केशव माहेश्वरी हैं।इस फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं राजीव वर्मा, संजय पांडेय, राजाराम,अंबिका वाणी, संदीप यादव, ऋतु महेश्वरी, मुनमुन चक्रवर्ती, राजीव अयाची, योगेश तिवारी, द्वारिका दाहिया, अनन्या राठी, पुष्पा पंथ, बंटी शर्मा, अंकित अग्रवाल और शिवम यादव। फिल्म का छायांकन सत्यप्रकाश कर रहे हैं। मुनमुन चक्रवर्ती का स्पेशल आइटम सॉन्ग इस फिल्म में है जो फिल्म को गति प्रदान करता है।
वैसे तो मुनमुन कलकत्ता से हैं मगर वह मुंबई में ही पली बढ़ी और शिक्षित हुई हैं।
उनकी वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्म भी आने वाली है। वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। 'स्टाइल एजेंट' नाम की उनकी कंपनी है। उनकी इस कंपनी के बैनर तले भी वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। वह फैशन डिजाइनर, मॉडल और अभिनेत्री के रूप में कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। उन्हें बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जा चुका है, जहां अभिनेत्री नोजा शेख शो स्टॉपर रही, सुनीता एस बावा क्रिएटिव रही और राजेश राय ने वीडियोग्राफी की है, उन्हें बॉलीवुड लाइफस्टाइल में ईशा कोप्पिकर द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा वह लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न सम्मान, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं, जो इन्हें प्रसिद्ध गायक कुमार शानू और पद्मश्री उदित नारायण जैसे दिग्गजों के हाथों प्राप्त हुआ है। मुनमुन ने बंगला फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। मॉडलिंग और फैशन शो किया है, उसके बाद मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। टी सीरीज जैसे कई कंपनियों के म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। मुनमुन ने कई साड़ी, ज्वैलरी और भारतीय परिधानों के ब्रांड्स की विज्ञापनों में काम किया है। मुनमुन चक्रबर्ती बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। अभिनय, नृत्य, फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग करती हैं जिनमें वह बेहतर हैं। वह एक अच्छी स्वीमर है, डिफरेंट और व्यवसायिक स्तर पर कुकिंग करने में निपुण और जुडो कराटे में भी निपुण है। मुनमुन को हमेशा कुछ नया करना और सीखना अच्छा लगता है। मुनमुन कथक नृत्य में पारंगत है साथ में हिपहॉप और बॉलीवुड डांस में बहुत अच्छी है। उन्होंने फ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उनका खुद का ब्रांड है जिसमें कई सेलेब्स और फिल्मों में कलाकारों के लिए डिजाइनर कपड़े बनाये जाते हैं। कुकिंग का कोर्स भी इन्होंने सीखा है। मुनमुन चक्रबर्ती अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और नवाजुद्दीन सिद्धिकी के अभिनय की बहुत बड़ी प्रसंशक है। उन्हें हॉट, बिंदास और ग्लैमरस भूमिकाएं पसंद हैं। मुनमुन को कुछ नया और अलग करना अच्छा लगता है। वह हमेशा कुछ नया सीखती रहती है। उनका कहना है कि आप कभी भी हार मत मानो आपके अंदर प्रतिभाएं छिपी हुई हैं उसे पहचानो। मुनमुन सकारात्मक सोच वाली स्वाभिमानी और रिलिजियस है। वह बेहद लगनशील और काम के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं और जल्द हार नहीं मानती।