कोलकाता के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक चेतना जागरण केन्द्र "परिवार मिलन" विगत सन् २०१३ से प्रतिवर्ष हिन्दी काव्य कृति को "काव्य-वीणा सम्मान" प्रदान कर रही है।
इस वर्ष त्रयोदश सम्मान हेतु इच्छुक रचनाकारों से वर्ष २०१५ के बाद प्रकाशित अपनी छंद-बद्ध कृति की चार-चार प्रतियाँ, पासपोर्ट आकार के दो रंगीन चित्र एवं अपने संक्षिप्त परिचय के साथ परिवार मिलन कार्यालय (४, एस. एन. चटर्जी रोड, बेहाला, कोलकाता- ७०००३८) में भेजने का आग्रह किया जाता है।
कृति के भाव पक्ष एवं कला पक्ष अर्थात हृदयस्पर्शी विषय वस्तु, भावपूर्ण अभिव्यक्ति, लयात्मकता, सुललित छन्द योजना तथा भाषा सौष्ठव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सम्मान राशि रु.५१०००/- होगी तथा चयन समिति का निर्णय अन्तिम एवं मान्य होगा। कृति भेजने की अन्तिम तिथि २८.०२.२०२५ है ।कोलकाता की सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय, साहित्यिक, सामाजिक संस्था परिवार मिलन अध्यक्ष अरुण चूड़ीवालने यह जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।