उषा किरण खान प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखिका थीं. उन्होंने हिन्दी एवं मैथिली साहित्य में कई उपन्यासों, कथाओं की रचना की थी. डॉ. उषा किरण खान को पद्मश्री तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया थावे 82 वर्ष की थीं। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। कल सुबह 11.30 बजे पटना के दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को आज और कल पटना के कृष्णानगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा।
👏हार्दिक श्रद्धा सुमन 👏👏
🎇🎇