लखनऊ/नोएडा दिनांक ०३.०२.२४ को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा न्यू ग्रीन अपार्टमेंट के सामने सेक्टर ९९ नोएडा में नमामि रामम कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के वरिष्ठ कवि कोषाध्यक्ष डॉक्टर हरी प्रकाश 'हरि' ने किया। मुख्य अतिथि विवेकानंद जी, सुदर्शन चैनल थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अनन्य देवरिया ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर हरी प्रकाश 'हरि' ने किया।
कार्यक्रम का आरंभ कवयित्री सुश्री शैलजा सक्सेना द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ।
कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों सर्व श्री अटल मुरादाबादी, मनु बदायुँनी, बाबा कानपुरी, डॉक्टर हरी प्रकाश 'हरि', शैलजा सक्सेना,अंजना जैन, के. डी. बिंदास, स्मिता श्रीवास्तव, शुभ्रा पालीवाल, संजीव नादान आदि
ने प्रभु राम पर आधारित उत्तम शिल्प भाव भक्तिपूर्ण गीत,छंद, गजलों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा आई ए एस द्वारा बताया गया की संस्थान द्वारा साहित्यक चेतना को बढ़ावा देने हेतु नित्य नए कार्यक्रम कराएं जा रहें है जिसमे नोएडा का यह कार्यक्रम अत्यन्त खास है। संस्थान की महामंत्री डॉ सीमा गुप्ता ने कहा राम जी का आदर्श हम सभी के लिए अनुकरणीय है। लखनऊ के साथ ही नोएडा में नमामि राम कार्यक्रम संस्थान के तत्वधान में कराया गया है।कार्यक्रम में आए श्रोताओं द्वारा करतल ध्वनि से कवियों का उत्साहवर्धन किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के. डी. बिंदास द्वारा किया गया।