राष्ट्रीय हिंदी साधक सम्मान समारोह 2023 निमित्त सम्मान प्रविष्टियां आमंत्रित
1) विश्व गौरव साहित्य सम्मान-  विश्व स्तर में चर्चित साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु विश्व गौरव साहित्य सम्मान दिया जायेगा। इन्हें सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न, रेशमी चादर, सम्मान पत्र सहित  11000 रुपये का चेक प्रदान 2024 से किया जायेगा। 2) राष्ट्रीय गौरव साहित्य सम्मान-  राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी साहित्य के विभिन्न विधाओं सहित उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय गौरव साहित्य सम्मान स्वरूप प्रतीक   चिह्न, रेशमी चादर,  सम्मान पत्र सहित 2000 रुपये की राशि के चेक से सम्मानित किया जायेगा। 3) साहित्य गौरव कथाकार सम्मान- राष्ट्रीय हिंदी साहित्य के कथाकारों को उत्कृष्ट कथा संग्रह में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्य गौरव कथाकार सम्मान स्वरूप,  प्रतीक चिह्न, रेशमी चादर, सम्मान पत्र सहित 1100 रुपये की चैक से सम्मानित किया जायेगा। 4) हिंदी गौरव साहित्य सम्मान- हिंदी साहित्य संगठनों द्वारा हिंदी के प्रचार प्रसार साहित्य गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिंदी  गौरव साहित्य अकादमी सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न, रेशमी चादर, सम्मान पत्र सहित 500 रूपया प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। 5) संपादक शिरोमणि सम्मान- हिंदी साहित्य के पत्र पत्रिका/ संपादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए संपादक शिरोमणि सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न,   रेशमी चादर, सम्मान पत्र सहित 1000 रुपये की राशि का चेक प्रदान किया जायेगा। 6) काव्य श्री सम्मान- हिंदी साहित्य काव्य विधा में किसी महिला रचनाकार को उत्कृष्ट काव्य कृति व योगदान के लिए काव्य श्री सम्मान स्वरूप प्रतिक चिह्न, रेशमी चादर, सम्मान पत्र से सम्मानित किया जायेगा। 7) तरूणोदय साहित्य सम्मान- हिंदी साहित्य में युवा साहित्य साधक जिनकी उम्र 18-40 वर्ष हो उन्हें उत्कृष्ट साहित्य के योगदान के लिए तरूणोदय साहित्य सम्मान सवरुप प्रतीक चिह्न, रेशमी चादर, सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। सभी प्रविष्टियों अध्यक्ष गंगेश पाठक तरूणोदय विकास सांस्कृतिक परिषद खगहा मीरगंज पूर्णिया 854301 बिहार के पते पर डाक द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की 2 प्रति,  2 फोटो सहित संक्षिप्त परिचय 21 मई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक भेजना अनिवार्य होगा।  इन सम्मान की घोषणा परिषद निर्णायक मंडल द्वारा 3 सितम्बर 2023 को होगा।