मुख्य सचिव ने की हेल्प यू ट्रस्ट के जनहित कार्यों की सराहना


 

लखनऊ | 22.03.2022 हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव  श्री दुर्गा शंकर मिश्रा (IAS), से उनके लोक भवन स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की इस शिष्टाचार भेंट में श्री अग्रवाल ने मुख्य सचिव महोदय को हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों, जनहित में किये गए कार्यों तथा साहित्यिक कार्यक्रमों से अवगत कराया तथा उन्हें ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित निम्नलिखित पुस्तकें भेंट की :-

 

1-) कॉफ़ी टेबल बुक गीतों के दरवेश : गोपाल दास नीरज

2-) नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 CAA : संक्षिप्त परिचर्चा

3-) India Awake : CAA-NRC

4-) उर्दू शायरी में गीता

5-) Combating T.B. | Prof Rajendra Prasad | Doyen of Pulmonary Medicine

6-) अनवर जलालपुरी : मोहब्बद के सफ़ीर (हिन्दी व उर्दू भाषा में)

7-) भगवद गीता गर्ल मरियम

 

मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनहित में किये गए कार्यों की सराहना की तथा भविष्य के लिए प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी l