पूर्व महापौर आर आर सिंह नही रहे



======================= मुंबई में उत्तर भारतीयों के सिरमौर,एक मात्र उत्तर भारतीय पूर्व महापौर आर आर सिंह पिछले ६ महीनों से मुलुंड के लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे,और जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए आज दिनांक 10.2.2022को प्रात 2.45बजे स्वर्ग धाम को प्रयाण कर गए।

उनका जन्म 10.1.1938को ग्राम बसरत पर,चुनार,मिर्जापुर,उत्तर प्रदेश में हुआ।शालांत परीक्षा पास कर वे 1954 में अपने भाई रामकृपाल सिंह के सानिध्य में मुंबई आए।और उनके दूध के व्यवसाय से जुड़े।

   समाजसेवा एवम कांग्रेस पार्टी से जुड़ने हेतु उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पत्र लिखा।

नेहरू जी ने तात्कालीन मुंबई कांग्रेस को आदेश देकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

मुंबई कांग्रेस में वे एक मात्र वरिष्ठ कांग्रेसी बचे हैं जिन्हें जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी से लेकर अब तक के सभी राष्ट्रीय एवम मुंबई कांग्रेस अध्यक्षों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। वे लगातार ७बार मुंबई मनपा चुनाव जीते।मुलुंड को सजाने सवारने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 उनकी मृत्यु का  समाचार सुनकर कांग्रेस नेताराष्ट्रीय सचिव आशीष दुआ, मुंबई कांग्रेस के भाई जगताप(अध्यक्ष),चरण सिंह सप्रा (कार्यकारी अध्यक्ष) उमाकांत अग्निहोत्री(महासचिव महाराष्ट्र कांग्रेस),मधु चव्हाण,गणेश कुमार यादव,शिवजी सिंह,जेनिथ डिसूजा(वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मुंबई कांग्रेस),गोविंद सिंह,प्राणिल नायर(उपाध्यक्ष),सुनील गंगवानी(महासचिव,मुंबई कांग्रेस, अब्राहम रॉय मणि,डॉ बाबूलाल सिंह,मोहन तिवारी, जय प्रकाश सिंह,भरतसिंह(प्रवक्ता, महाराष्ट्र ,सूरज सिंह ठाकुर,वैभव धनावडे,, बी के तिवारी (पूर्व नगरसेवक),विलास नालावड़े,भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह(पूर्व गृह राज्य मंत्री),राजहंस सिंह(विधायक), जयप्रकाश सिंह,समिता कांबले(नगरसेविका), केतन कोटक,डॉ मिलिंद शेजवाल,विनोद कांबली,शरद पटेल,मनीष तिवारी,पप्पु जोशी,राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता शिवाजी नालावडे,रविन्द्र पवार,मुबारक खान,

समाजसेवी जमनादास ठक्कर,भारत पटेल,अनीश शाह,बिरजू मूंदड़ा,तुषार गायकवाड,अतुल चंदे,शालिनी गायकवाड,के एन सिंह,जयवंत लोखंडे

ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ पुलिस निरीlक्षक कांतिलाल कोठिंबी रे,समंजसेवी सनत जोशी जगजीवन तन्ना पूर्व नगर सेवक,कांतिलाल भानुशाली, डॉ सचिन सिंह,आर एम पाल,कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला,मोहन लाल राज,भरज अमेसर,सज्जाद खान,अजय शर्मा,अरविंद तिवारी,मनोज संसारे,मयूर बेल्लार,अजय सिंह,पत्रकार सुकृत खांडेकर, सुभाष शाह,नंबर रही,सुशील पांडे,पी आर मनियार,वसंत पुरानी,बिपिन पांचाल, पीपी पांडे,(पत्रकार) एड ओमप्रकाश सिंह, एड कुवर सिंह , डॉ हरीश सिंह, डॉ योगेश शर्मा, डॉ राकेश सिंह,शरीफ खान रईस खान,उमेश वाणी ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

सिंह साहब अपने पीछे ५ बेटे,२ बेटियो ,नाती, पोतो स हित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी राजनैतिक विरासत डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह संभाल रहे है।छोटे सुपुत्र महेंद्र सिंह ने मुखाग्नि प्रदान किया।

 

आर आर सिंह मुरली देवड़ा,गुरुदास कामत के समय से मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे।गुरुदास कामत के इस्तीफे के बाद उन्हें मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी जी ने कमान सौंपी।उन्होंने हरदम पार्टी के हर आदेश का बखूबी पालन किया।

उनके ८० वर्ष पूर्ण होने पर मुलुंड में आयोजित समारोह में शरद पवार जी स्वयं पधारे और मुक्त कंठ से उनके उपलब्धियों,कार्यों की प्रशंसा की।उनकी अंत्येष्टि मुलुंड मुक्ति धाम में किया गया।इस अवसर पर उनके हजारों समर्थक उपस्थित होकर नम आंखों से अपने नेता को बिदाई दिया