हनुमत सेवा समिति की ओर से 108 भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

 


साल के पहले मंगलवार पर हुए इस ऑनलाइन सत्र में बेंगलुरू तक के भक्त जुड़े

 

      लखनऊ। हनुमत सेवा समिति की ओर से साल के पहले मंगलवार 4 जनवरी, पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया और त्रिपुष्कर योग में 108 भक्तों ने ऑनलाइन हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसका मकसद लोगों की तंदुरुस्ती की कामना करना, कोरोना मुक्ति और देशोत्थान था। हनुमत सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक पाण्डेय की अगुआई में यह अभियान वृहद स्तर पर संचालित किया गया। इसमें बेंगलुरू तक के भक्त ऑनलाइन जुड़े।

      इस वृहद ऑनलाइन सत्र में बीकेटी से पुष्पा गुप्ता, जानकीपुरम से रोशनी सिंह, आईआईएम रोड निवासी प्रीति पाण्डेय, दुबग्गा की ज्योति गुप्ता, चिनहट से कृतिका मिश्रा, क्ले स्क्वायर से सीमा गौड़ ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस क्रम में पुरुषजन भी पीछे नहीं रहे। बंगला बाजार के संतोष सिंह, महानगर से डॉ.मनीष शुक्ला, इंदिरा नगर से अनुराग कपूर, उदयगंज से दीपक, जियामऊ से देवेश मिश्रा, आशियाना से गौरव द्विवेदी, बालागंज से डॉ.आनंद त्रिपाठी, राजाजीपुरम से निशांत श्रीवास्तव और आलोक शुक्ला ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सर्वकल्याण की कामना की। इसमें बेंगलुरू से मालविका सिंह ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विवेक पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का अभियान एस.सी.डी.सी-(HCDC).-“हनुमत कलैक्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कैंपेन” संचालित किया जा रहा है। इसमें मददगारों की सहायता से गर्म कपड़े, कम्बल, रजाई आदि एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचायी जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन 9161519018 को जारी किया गया है। साल 2009 से इस दिशा में सक्रीय विवेक पाण्डेय, साल 2012 से लगातार हनुमत संग्रह और हनुमत समारोह के माध्यम से समाज को संस्कारित करने का महती कार्य भी कर रहे हैं। हनुमत सेवा समिति गरीब असहाय बच्चों के लिए हनुमत पाठशाला का संचालन भी कर रही है। चरण पादुका वितरण, प्याऊ और पौधरोपण के माध्यम से वह लगातार लोगों में सेवा भाव जागृत कर रहे हैं।