समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री विक्रांत उपाध्याय गोरखपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित
लखनऊ दिनांकः 20.12.2021 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर श्री प्रदीप तिवारी द्वारा समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री विक्रांत उपाध्याय गोरखपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की स्वीकृति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह द्वारा श्री शाहनवाज अब्बासी जनपद गाजियाबाद को दिल्ली प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति से श्री अनीस राजा द्वारा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी में श्री अमित यादव ‘बगई‘ प्रयागराज को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।