उतर प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक है-मनोज पाण्डेय

 


लखनऊ

                 दिनांकः26.12.2021  

    हरदोई जनपद की सवायजपुर विधानसभा में आज समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध समाज के विशाल सम्मेलन को समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज पाण्डेय पूर्व मंत्री ने सम्बोधित किया।

    डॉ मनोज पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज उतर प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक है। पढ़े लिखे नौजवान डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं। बीजेपी सरकार एक भी भर्ती पूर्ण नहीं कर पाई है जो भर्ती की है उनमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। बेरोजगार छात्र जब  सरकार से नौकरी मांगते है तो सरकार उन्हें लाठी देती है। 

    श्री पाण्डेय ने कहा आज उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है। पंचायत चुनाव में महिलाओं की साड़ी खींचने की घटना से बीजेपी का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा जिस देश की नींव व अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित हो उस देश की सरकार के मंत्री के संरक्षण में किसानों की हत्या की जा रही है। 

     उन्होंने कहा प्रदेश की जनता श्री अखिलेश यादव की सरकार बनाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा जनता का इंकलाब होगा 2022 में बदलाव होगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, अनिल सिंह वीरू, प्रबुद्ध सभा अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, प्रदेश सचिव अवनीकांत बाजपेई, नीरज अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।