संविधान दिवस

 संविधान दिवस


भारत माता के नेताओं ने

स्वतंत्रता आंदोलन करके

भारत को स्वतंत्रता दिलाई

भारतीय संविधान कैसा हो

सारे नेताओं ने मंत्रणा करके

आंबेडकर जी के अध्यक्षता में

भारतीय संविधान को बनाया

सर्व सुखाय सर्व  हितकारी

सभी को समानता का अधिकार

छोटे बड़े के भेद-भाव से हटकर

मान-सम्मान और समानता को

भारतीय संविधान में स्थान दिया

व्यक्ति की ‌ गरिमा राष्ट्रीय एकता

भारत की अखंडता, बंधुत्व को

प्राथमिकता दे संविधान बनाया

सर्व सम्मति से भारतीय नेताओं ने

26 नवंबर 1949को संविधान को

भारतीय जनता को आत्मार्पित किया

आओ हम-सब मिलकर कर के

आज संविधान दिवस मनाएं



विनोद कुमार सीताराम दुबे शिक्षक भांडुप मुंबई महाराष्ट्र