अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन किया
लखनऊ, । रामनगरी अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके परिवार अयोध्या पहुंचे। सांसद लल्लू सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने हवाई पट्टी पर अतिथियों की अगुवानी की। अयोध्या पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि दिल की तमन्ना थी कि भव्य राम मंदिर बने। यह खुशी की बात है कि करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हो रहा है। इस दौरान सभी अतिथियों ने अयोध्या में सरयू घाट पर पूजन और आरती की और फिर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचे। अयोध्या पहुंचे भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने मां सरजू में पूजन अर्चन किया। इस दौरान पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश,एन. बिरेन सिंह मुख्यमंत्री मणिपुर, बिपलब कुमार देव मुख्यमंत्री त्रिपुरा, रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बिहार, शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सपत्नीक, प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री गोवा सपत्नीक, तारकेश्वर प्रसाद उपमुख्यमंत्री बिहार सपत्नीक, मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, भूपेंद्र भाई पटेल मुख्यमंत्री गुजरात सपत्नीक, चोना मीन उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश, हिमंत बिस्वसरमा मुख्यमंत्री आसाम, जेपी नड्डा अध्यक्ष बीजेपी, अमित कुमार, धर्मेश कुमार, विनय सहस्रबुद्धे सांसद, राज्यसभा ने किया सरयू में दर्शन पूजन के बाद माता जी की आरती उतारी। यहां से सभी नेता हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचे।