हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अटल जन्मोत्सव सुशासन दिवस



25 दिसंबर को जहां राष्ट्रीय स्तर पर सुशासन दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं भारतीय मजदूर संघ लखनऊ इकाई द्वारा देश के समावेशी विकास के क्रम में ई गवर्नेंस हैप्पी नेशन के थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता के संयोजन में किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राम निवास जो कि प्रदेश संगठन मंत्री भी हैं उन्होंने पूरे कार्यक्रम में जोश भर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रगती विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे जन जन तक अटल जी के विचारों के प्रचार पर अपने विचार व्यक्त की। इसी क्रम में भारतीय मजदूर संघ के सदस्य पदाधिकारी संदीप मिश्रा, मनीष शर्मा, सतीश यादव ,अनंत नारायण दीक्षित  आदि सदस्यों द्वारा अटल जी के विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए व्याख्यान दिया गया।भारतीय मजदूर संघ के इस कार्यक्रम में त्याग ,तपस्या और बलिदान का संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प कार्यक्रम में लेते हुए जन-जन को यह संदेश दिया गया कि यदि हम कर्मठता के साथ काम करेंगे तो हम देश के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे।