लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश में 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भूमिका को गेम चेंजर बनाने के लिए आज प्रदेश कार्यालय में महिला घोषणा पत्र जारी किया इस घोषणापत्र में 2022 में होने वाले चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने की बात कही गई है जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा में मैदान की संख्या बमुश्किल चार परसेंट है।
वहां 40% महिलाओं को विधानसभा की टिकट देना आदि आदि आधी आबादी को सबसे बड़ी भागीदारी वाला कदम माना जा रहा है राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यदि कांग्रेस का घोषणा पत्र महिलाओं के बीच सही ढंग से पहुंच गया सभी दलों के लिए चुनावी रण में भारी परेशानियों का सबब बन जाएगा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा जारी की गई घोषणा पत्र में मुख इन बातों को फोकस किया गया है उनमें प्रमुख है:-
◆ इससे दूसरे राजनैतिक दलों पर भी दबाव बनेगा
◆ दृढ़ निश्चय, करुणा दया, साहस ये महिलाओं के गुण होते हैं, हम चाहते हैं ये गुण राजनीति में भी हों
◆ सिर्फ चुनाव के समय औपचारिक्ता न रहे
◆ इसीलिए हमने महिलाओं को 40% टिकट
◆ कांग्रेस ने पंचायतीराज में इसकी शुरुआत कर दी थी पहली प्रधानमंत्री महिला कांग्रेस की थीं
उत्तर प्रदेश में पहली महिला मुख्यमंत्री कांग्रेस की थी
◆ अमेरिका में अब जाकर महिला उपराष्ट्रपति बनी
◆ हम सच मे महिलाओं की भगीदारी राजनीति में सुनिश्चित करना चाहते हैं
◆ महिलाओं का बहुत शोषण होता है फिर भी वह लड़ रही हैं
◆ नौजवान महिला सहना नही ,बल्कि अपने हक के लिए लड़ना चाहती है
◆ स्वालम्बन
महिलाओं की कामकाज में भागीदारी मात्र 9:4 % है
हमने घोषणा की है कि 20 लाख नौकरियों में 40 % महिलाओं के लिए होंगी
◆ 50 % महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्यम को कर में छूट मिलेगी
◆ मनरेगा में महिलाओं में प्राथमिकता और 40% महिलाओं को सुनिश्चित योग
◆ कोटे /राशन दूकानों महिलाओं को 40 % आरक्षण
◆ राज्य भर में वीरांगनाओं के नाम प 75 दक्षता विद्यालय
◆ शहरों में दक्षता केंद्र और सांध्य कालीन छात्राओं को शिक्षा प्रबंध
◆ स्मार्ट फोन और स्कूटी
◆ बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ का 60 % विज्ञापनों में खर्च हुआ है
◆ सब राजनैतिक दल ये जानते हैं कि यदि देश सभी महिलाएं एक हो गयी तो देश की दिशा बदल सकती हैं
◆ घरेलू क्षेत्र में सशक्तिकरण के लिए ( NSS रिपोर्ट में घर मे 5 घण्टे काम करती हैं, और पुरुष 1:5 घण्टे काम करते हैं)
◆ बुजुर्ग/विधवा को 1000 रुपये
◆ गांवों में महिला चौपाल का निर्माण होगा
◆ परिवार में पैदा होने वाली बेटी के लिए FD /सांविधिक जमा बनवाया जाएगा
◆ सेहत
◆ नए PHC/CHC खोले जयेंगें
◆ प्रत्येक CHC में महिलाओं द्वारा संचालित अलग केंद्र
◆ सुरक्षा
◆ पुलिस भर्ती में 25 % महिलओं की आरक्षण सुनिश्चित होगा
◆ पुलिस थानों में 25 % इंचार्ज सुनिश्चित किये जायेंगे
◆ सुरक्षा के विशेष अधिकार प्राप्त 6 सदस्यीय आयोग
◆ हर जिले में महिला सहायता के लिए 3 सदस्यीय मुफ्त कानूनी सहायता/सलाह का गठन